Amrit Bharat Logo

Thursday 15 Oct 2026 7:38 AM

Breaking News:

शिव महापुराण विश्राम दिवस पर हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर लिया पूर्ण लाभ….



मुंशी राम की बगिया नारायण वाटिका मुट्ठीगंज चल रही श्री शिव महापुराण कथामृत महोत्सव का अंतिम दिवस वृंदावन से पधारे आचार्य सतानन्द महाराज ने दिव्य कथा सुनाई ,उल्लासमय माहौल में भक्ति का ऐसा रंग छाया कि श्रद्धालु पूरे समय नाचते-झूमते रहे और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजायमान होते रहे। प्रसंग चाहे पार्वतीनंदन गणपति के रिद्धी-सिद्धी संग ब्याह रचाने का हो या माता तुलसीजी के ठाकुरजी शालिगराम संग ब्याह का हो भक्ति व श्रद्धा की रसधारा में भक्त सराबोर होते रही , अंतिम दिवस 12 ज्योतिर्लिंग के प्राकट्य की कथा महाराज जी ने सुनाई !


कथा के मध्य प्रयागराज महापौर गणेश केशरवानी ने महाराज जी का आशीर्वाद लिया और कर्तव्यपथ परिवार का धन्यवाद दिया भव्य शिवमहापुराण की कथा कराने के लिए !


अगले दिवस यज्ञ के बाद रूद्राक्ष वितरण के साथ भण्डारे का भी आयोजन किया गया जिसमे हजारों लोगों ने इस आयोजन के उपलक्ष्य में महाप्रसाद का रसास्वादन  किया  !

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c