Amrit Bharat Logo

Thursday 30 Jul 2026 20:19 PM

Breaking News:

प्रयागराज में भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ज्येष्ठ पूर्णिमा को भगवान जगन्नाथ की भव्य विश्राम यात्रा परंपरागत रूप से निकाली गई। सत्ती चौरा राम वाटिका से शुरू हुई यात्रा में भगवान जगन्नाथ का जयकार होता रहा। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथ पर विराजमान किया गया। श्रीकृष्ण, बलदेव, गणेश जी, गरुड़, शेषनाग और सुदामा की सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

यात्रा से पूर्व मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने विधिविधान से भगवान जगन्नाथ की आरती, पूजन किया। समिति के अध्यक्ष गोवर्द्धन दास गुप्ता ने बताया कि भगवान प्रतिकात्मक रूप से अब 15 दिन बीमार होकर विश्राम करेंगे। इस दौरान काढ़ा का भोग लगेगा। संयोजक बसंत लाल आजाद, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, जयराम गुप्ता, दाऊ दयाल गुप्ता, कुमार नारायण ,राम चंद्र पटेल विजय वैश्य ,राजेश केसरवानी, कृष्ण भगवान केसरवानी, राजेश केसरवानी मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c