Amrit Bharat Logo

Saturday 12 Apr 2025 6:50 AM

Breaking News:

भारतीय सेना की "ऑपरेशन हिमराहत" फरिश्ता बनकर आगे आई सिक्किम में, भारी बर्फबारी में फंसे 900 पर्यटकों को बचाया!





सिक्किम में भारी बर्फबारी के कारण सैकड़ों पर्यटक फंस गए। जिसके बाद भारतीय सेना ने पर्यटकों को बचाने के लिए ऑपरेशन हिमराहत  शुरू किया. इस दौरान महिलाओं और बच्चों समेत 900 पर्यटकों को बचा लिया गया। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।


गंगटोक, एजेंसी। सिक्किम में भारी बर्फबारी: सिक्किम में भारी बर्फबारी के कारण सैकड़ों पर्यटक फंस गए हैं. जिसके बाद भारतीय सेना ने पर्यटकों को बचाने के लिए ऑपरेशनहिमराहत शुरू किया और देवदूत बनकर इन पर्यटकों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।



मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मदद से त्रिशक्ति वाहिनी के जवानों ने तत्काल प्रभाव से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. जिसे ऑपरेशन हिमराहत नाम दिया गया।







900 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया

स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ भारतीय सेना के जवानों ने भारी बर्फबारी के बीच नाथू ला और त्सोमगो झील से गंगटोक जाने के रास्ते में फंसे लगभग 900 पर्यटकों को बचाया है।



रक्षा पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि शनिवार देर रात तक जवाहरलाल नेहरू रोड और नरेंद्र मोदी मार्ग पर फंसे पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. उन्हें भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर द्वारा गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता और गर्म भोजन प्रदान किया गया।



उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पर्यटकों ने सेना के शिविरों में रात बिताई, जबकि कई अन्य सेना और पुलिस की मदद से गंगटोक पहुंचे। रविवार को सड़कों की सफाई की गई।


पर्यटकों ने सेना का आभार व्यक्त किया

रक्षा पीआरओ ने कहा कि यात्रियों और नागरिक प्रशासन ने त्वरित राहत कार्यों के लिए सेना का आभार व्यक्त किया है। पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल नाथुला और त्सोमगो झील के लिए पास जारी करना बंद कर दिया है.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *