Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 9:18 AM

Breaking News:

मस्जिद कहना बंद करो, शिव मंदिर है... ज्ञानवापी पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री!



छतरपुर । वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहे सर्वे के बीच बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि इसे मस्जिद ना कहा जाए। बाबा बागेश्वर ने कहा कि ज्ञानवापी जब एक शिवमंदिर है इसलिए उसे ज्ञानवापी मस्जिद कहा जाना बंद होना चाहिए। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को अपना लक्ष्य बताने वाले बागेश्वर सरकार ने नूंह पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे देश के लिए दुर्भाग्य बताया।

बता दें कि ज्ञानवापी परिसर में सोमवार को लगातार चौथे दिन भी ्रस्ढ्ढ ने करीब 4 घंटे तक सर्वे किया गया। सोमवार को सावन का सोमवार होने के चलते एएसआई की टीम ने कुछ ही घंटे बाद सर्वे का काम किया। इससे पहले रविवार को टीम का फोकस मस्जिद के तीन गुंबदों और उसके नीचे स्थित मुख्य हॉल पर रहा। टेंपल आर्किटेक्ट की संरचना की हर पहलू से जांच के लिए मैपिंग भी की गई। इसके जरिए ्रस्ढ्ढ मंदिर और मस्जिद के स्थापत्य का अध्ययन करेगा।

शनिवार को जिस तहखाने में सर्वे हुआ था वहां कई मशीनें लगाकर जांच की गई। उन मशीनों से भी जांच की गई जो ध्वस्त प्राचीन इमारतों की मलबे के ऊपर से बेहद सटीक मापी करने में सक्षम है। सर्वे को लेकर हिंदू पक्ष के दावों और बयानों पर मुस्लिम पक्ष की कड़ी आपत्ति का असर देखने को मिला। हिंदू पक्ष के वकीलों ने बस इतना कहा कि सर्वे वैज्ञानिक ढंग से सुचारू रूप से चल रहा है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c