Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 10:14 AM

Breaking News:

तीनों सेनाओं में होगी अग्निवीरों की भर्ती:स्थायी सैनिकों की तरह अवॉर्ड-मेडल, पर पेंशन नहीं... पढ़िए स्कीम से जुड़े हर सवाल का जवाब

केंद्र सरकार ने 14 जून को सेना की तीनों शाखाओं- थलसेना, नौसेना और वायुसेना में युवाओं की बड़ी संख्या में भर्ती के लिए अग्निपथ भर्ती योजना शुरू की है। इस स्कीम के तहत नौजवानों को सिर्फ 4 साल के लिए डिफेंस फोर्स में सेवा देनी होगी। सरकार ने यह कदम तनख्वाह और पेंशन का बजट कम करने के लिए उठाया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ तीनों सेनाध्यक्षों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस योजना का ऐलान किया है। पहली भर्ती रैली 90 दिनों में होगी। डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स की तरफ से तैयार की गई अग्निपथ रिक्रूटमेंट स्कीम को पहले 'टूर ऑफ ड्यूटी' नाम दिया गया था।

इस स्कीम के तहत शॉर्ट-टर्म के लिए ज्यादा सैनिकों की भर्ती की जाएगी। विभाग ही इसको लागू भी करेगा। सरकार ने अपने खर्चों में कटौती के लिए और डिफेंस फोर्स में युवाओं की संख्या बढ़ाने के लिए इस स्कीम को पेश किया है।

भर्ती शुरू होने की जानकारी कहां मिलेगी या फिर इसके लिए अप्लाई कैसे करना है? आवेदन के लिए पात्रता क्या होगी?

सवाल: अग्निपथ योजना क्या है?
जवाब: यह आर्म्ड फोर्सेज के लिए एक अखिल भारतीय शॉर्ट टर्म सेवा युवा भर्ती स्कीम है। अग्निवीर के रूप में भर्ती किए जाने वाले जवानों की तैनाती रेगिस्तान, पहाड़, भूमि, समुद्र या हवा में की जाएगी।

सवाल: अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कौन पात्र होगा?
जवाब: स्कीम के लिए पात्र होने की आयु सीमा 17.5-21 साल है। 10वीं और 12वीं पास कर चुके युवा इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c