Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 11:14 AM

Breaking News:

राम मन्दिर के पहले गुम्बद का निर्माण कार्य ,राम मंदिर निर्माण : 30 फिट ऊंचाई पर आकार ले रहा पहला गुम्बद!


-ट्रस्ट ने जारी की मंदिर निर्माण की तस्वीर, दूसरे तल पर बनेंगे नृत्य व गूढ मंडप के दो गुम्बद!



अयोध्या(आरएनएस)। श्रीराम जन्मभूमि पर बन  रहे राम मंदिर के भूतल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब भूतल के फर्श और मंदिर में लगने वाले 42 दरवाजों के निर्माण और उस पर नक्काशी का काम कारसेवक पुरम में चल रहा है। 14 दरवाजों का निर्माण पहले पूरा किया जाएगा, जो भूतल में लगने हैं। वहीं 15 जनवरी से 24 जनवरी 2024 तक मंदिर परिसर में होने वाले भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी में पूरा संघ परिवार लगा हुआ है।

प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए अयोध्घ्या में मंदिर ट्रस्ट के अयोध्या के सदस्यों और पदाधिकारियों, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों और व्यवस्था प्रमुखों की विशेष बैठक अयोध्या में 10 और 11 सितंबर को होने वाली है इसमें रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के विविध बिंदुओं पर चर्चा होगी और इसी के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के प्लान को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने फेसबुक व ट्विटर के माध्यम से मंदिर निर्माण से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की है। जारी की गई तस्वीर में मंदिर के पहले मंडप के गुम्बद के आकार को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निर्माण में लगे इंजीनियरों का कहना है कि पहला गुंबद फर्श से 30 फीट ऊंचा बनाया गया है। नृत्य व गुढ मंडप के गुम्बद को दूसरे तल पर आकार दिया जाएगा। एक शिखर व पांच गुम्बद वाले राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। प्रथम तल का कार्य समय से पूरा करने के लक्ष्य को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c