Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 10:15 AM

Breaking News:

15 दिसंबर को तय होगा कि रेलवे यूनियन की देशव्यापी हड़ताल किस दिन होगी?


                                                                       प्रतीक फोटो 

प्रयागराज. रेलवे यूनियन ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है लेकिन तारीखों को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति है. इस पर सहमति बनाने के लिए 15 दिसंबर को ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में संचालन समिति की बैठक बुलाई गई है।

इसमें नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन समेत देश के सभी 17 रेलवे जोन के पदाधिकारी, राज्य कर्मचारी संगठन और केंद्रीय कार्यालयों के संगठन नेता शामिल होंगे. बैठक में हड़ताल के अगले कदम और तारीखों पर प्रस्ताव आएगा. चार तिथियों का चयन किया जाएगा. इनमें से एक पर हड़ताल शुरू करने के लिए एक और बैठक 15 जनवरी, 2024 के आसपास होगी।

मांग पुरानी पेंशन को लेकर 

इस समय पूरे देश में पुरानी पेंशन को लेकर माहौल गर्म है। रेलवे कर्मचारियों ने स्ट्राइक बैलेट के जरिए हड़ताल पर जाने को अपना समर्थन दिया है. रेलवे समेत अन्य सरकारी कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है. एनसीआरएमयू के महासचिव और ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के उपाध्यक्ष आरडी यादव ने बताया कि बैठक में शामिल होने के लिए सभी जोन के महासचिव, अध्यक्ष और शीर्ष पदाधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है।

बैठक का नेतृत्व अध्यक्ष शिवगोपाल मिश्रा करेंगे. हड़ताल निश्चित है. हड़ताल से 14 दिन पहले सरकार को नोटिस देंगे. अगर सरकार पुरानी पेंशन के लिए घोषणा करती है तो कोई हड़ताल नहीं होगी। पेंशन वेतन का 50 प्रतिशत या पुरानी पेंशन होनी चाहिए, इससे कम और बीच का रास्ता स्वीकार्य नहीं है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c