Amrit Bharat Logo

Saturday 19 Apr 2025 17:26 PM

Breaking News:

7 साल के बच्चे पर ब्लेड से वार:आरोपी 12 साल का, करना चाहता था दुष्कर्म....

प्रयागराज के कोतवाली थाना अंतर्गत एक मामला सामने आया है, जिसमे 12 साल का आरोपी एक 7 साल के बच्चे के साथ गलत काम करना चाह रहा था। बच्चे के विरोध करने पर आरोपी ने उसके शरीर पर ब्लेड से कई वार कर दिये। जिससे बच्चा घायल हो गया। बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

झाड़ियों के पास खून से लथपथ मिला था पीड़ित बच्चा

कोतवाली पुलिस ने बताया कि झारखंड का रहने वाला एक परिवार करेली के गौस नगर में झोपड़ पट्‌टी में रहता है। पिता मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। इनके तीन बच्चे हैं। उनका एक 7 साल के बच्चे ने गौस नगर मे रहने वाले 12 साल के बच्चे पर ब्लेड से हमला करने और उसके साथ गलत काम करने का आरोप लगाया है। बच्चे ने बताया कि वह बिस्मिल्लाह चौराहे के पास मोहल्ले के रहने वाले 12 साल के एक बच्चे के साथ खेल रहा था। शाम करीब 6 बजे बजे उसे आरोपी बच्चे ने झाड़ियों में खींच लिया। वह गलत काम करना चाह रहा था। उसने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर ब्लेड से कई वार कर दिये। वहीं पीड़ित परिजनों ने बताया कि बच्चा घायल अवस्था में झाड़ी के पास मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसके परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। उसके शरीर पर ब्लेट से कई वार किए गए थे। बच्चे का इलाज शुरू हुआ। सूचना मिलने पर करेली पुलिस भी पहुंच गई। बच्चे ने बयान दिया कि उस पर हमला करने वाला गंदा काम करना चाहता था। बच्चे के बयान के आधार पर पुलिस ने जानलेवा हमला और दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ कोतवाली सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी के पिता ने दूसरी शादी कर ली है। वह अपनी मां के साथ रहता था। उसकी तलाश की जा रही है।



Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *