Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 11:13 AM

Breaking News:

मामूली से कार खड़ी करने के विवाद में स्कूल मैनेजर और प्रधानाचार्य पर केस....




स्कूल के पास कार खड़ी करने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। मामले में स्कूल मैनेजर, प्रधानाचार्य और सुरक्षा गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया...



प्रयागराज। स्कूल के पास कार खड़ी करने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। मामले में स्कूल मैनेजर, प्रधानाचार्य और सुरक्षा गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शंकरघाट तेलियरगंज के रहने वाले गौरव भट्ट ने कैंट थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि भाई की तबीयत खराब होने पर वह मोहक अस्पताल गए थे। कार अस्पताल के बगल एक स्कूल के सामने खड़ी कर दी। इसके विरोध में स्कूल वालों ने मारपीट कर धमकी दी। गौरव का आरोप है कि स्कूल मैनेजर ने उनके घर आकर भी गाली गलौज की। पुलिस मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।

 इस बाबत संबंधित  स्कूल ने   प्रयाग दर्पण  से  उपरोक्त स्कूल के स्टाफ  ने बताया की हमारे गार्ड ने उन्हें सिर्फ मना  किया था कि  स्कूल  के सामने न खड़ी करें ! क्योकि इससे बच्चों को दिक्क्त हो जाएगी ! बस इसी बात पर वह मारपीट पर आमादा हो गए !


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c