Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 10:13 AM

Breaking News:

फरार कैदी तक नहीं पहुंच सकी पुलिस, ईनाम घोषित:प्रयागराज के नैनी जेल से SRN अस्पताल में किया गया था भर्ती, पुलिस को चकमा देकर भागने में रहा सफल

बीते सप्ताह SRN यानी स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल से फरार कैदी दीपक कुमार पर SSP अजय कुमार ने 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। उसे नैनी केंद्रीय कारागार से इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा गया था। अस्पताल में डाक्टरों की निगरानी में ही उसका इलाज चल रहा था लेकिन डाक्टर व सुरक्षा में तैनात पुलिस को चकमा देकर कैदी दीपक कुमार वहां से भाग निकला था। अभी तक पुलिस के हाथ वह नहीं लगा है। ऐसे में पुलिस की ओर से उसके उपर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया गया है।

सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी है दीपक

फरार दीपक पाल मूलत: प्रतापगढ़ जनपद का रहने वाला है लेकिन नैनी के दांडी स्थित पदम इनक्लेव में रहता है। वह सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 18 मई से केंद्रीय कारागार नैनी में बंद था। 22 मई को खून की उल्टियां होने पर जेल प्रशासन की ओर से उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में जेल वार्डर अर्जुन प्रसाद सरोज और जिला पुलिस से रविकांत को उसकी निगरानी के लिए लगाया गया था। वहां पुलिस काे चकमा देकर वह वहां से फरार हो गया था।

सुरक्षा में तैनात जेल वार्डर हुआ था सस्पेंड

एसआरएन अस्पताल से कैदी दीपक कुमार के भागने के बाद तत्काल जेल वार्डर अर्जुन प्रसाद को लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया गया था। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में अभिरक्षा से फरार होने के आरोप में केस भी दर्ज कराया गया था। वहीं दूसरे पुलिस रविकांत के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c