Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 10:15 AM

Breaking News:

हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग पर यूपी सरकार से मांगा जवाब, दिया तीन हफ्ते का वक्त!


                                                        फाइल फोटो भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे 


 प्रयागराज। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की संदिग्ध मौत की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और विपक्ष से तीन हफ्ते में जवाब मांगा है. साथ ही याचिका को पांच सप्ताह बाद सुनवाई के लिए पेश करने का निर्देश दिया है.

यह आदेश न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्र एवं न्यायमूर्ति विवेक सिंह की खंडपीठ ने मृतक की मां मधु दुबे की आपराधिक याचिका पर दिया है. याचिकाकर्ता की ओर से सौरभ तिवारी, आर्य सुमन पांडे, सीबीआई की ओर से संजय कुमार यादव और राज्य सरकार की ओर से अपर शासकीय अधिवक्ता उपस्थित हुए।


जानिए पूरा मामला

वाराणसी में आकांक्षा दुबे का शव संदिग्ध हालत में मिला

तथ्यों के मुताबिक, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव 26 मार्च 2023 को वाराणसी के सारनाथ इलाके के एक होटल में संदिग्ध हालत में मिला था. आकांक्षा के परिजनों ने गायक समर सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. पुलिस ने समर सिंह व एक अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. जांच अभी भी जारी है. याचिकाकर्ता मधु दुबे ने याचिका दायर कर पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c