Amrit Bharat Logo

Monday 15 Jun 2026 20:38 PM

Breaking News:

भारत ‘करना है’ ‘करना ही है’ और ‘समय पर करना है’ के संकल्प पर अग्रसर :जर्मनी में पीएम मोदी बोले !

दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी G7 और वहां पहुंचे अन्य देशों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान वे समसामयिक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करंगे. इससे पहले पीएम मोदी म्यूनिख में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. आइये आपको बताते हैं पीएम के भाषण की मुख्य बातें.

जर्मनी में पीएम मोदी का संबोधन

पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन एक और वजह से जाना जाता है. जो लोकतंत्र हमारा गौरव है, जो लोकतंत्र हर भारतीय के DNA में है, आज से 47 साल पहले लोकतंत्र को बंधक बनाने, लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया था. आपातकाल के कालखंड भारत के वाइब्रेंट डेमोक्रेटिक इतिहास में एक काले धब्बे की तरह है, लेकिन इस काले धब्बे पर सदियों से चली आ रही लोकतांत्रिक परंपराओं की श्रेष्ठता भी पूरी शक्ति के साथ विजयी हुई, लोकतांत्रिक परंपराएं इन हरकतों पर भारी पड़ी. भारत के लोगों ने लोकतंत्र को कुचलने का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से ही दिया है. हम भारतीय कहीं भी रहें, हमें अपने लोकतंत्र पर गर्व हमेशा रहता है, लोकतंत्र हमारा गौरव है. पीएम ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है.

हर गरीब को 5 लाख रुपए के मुफ्त इलाज की सुविधा

पीएम ने कहा कि आज भारत के हर गरीब को 5 लाख रुपए के मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है. कोरोना के इस समय में भारत पिछले दो साल से 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज सुनिश्चित कर रहा है. इतना ही नहीं, आज भारत में औसतन हर 10 दिन में एक यूनिकॉर्न बन रहा है. आज भारत में हर महीने औसतन 5 हजार पेटेंट फाइल होते हैं. आज भारत हर महीनें औसतन 500 से अधिक आधुनिक रेलवे कोच बना रहा है. आज भारत हर महीने औसतन 18 लाख घरों को पाइप वॉटर सप्लाई से जोड़ रहा है. आज 21वीं सदी का भारत चौथी औद्योगिक क्रांति में, इंडस्ट्री 4.0 में पीछे रहने वालों में नहीं बल्कि इस औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने वालों में से एक है. 

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c