Amrit Bharat Logo

Monday 15 Jun 2026 21:48 PM

Breaking News:

बिहार के मोतिहारी में ईंट–भट्टा चिमनी ब्लास्ट में 7 मजदूरों की मौत

बिहार में ईंट भट्टा चिमनी में ब्लास्ट से बड़ा हादसा,7 लोगों की गई जान 

बिहार के मोतिहारी में बड़ा हादसा हुआ है। रामगढ़वा के नरीलगिरी में ईंट भट्ठा चिमनी में ब्लास्ट हुआ है। ईंट भट्ठा की चिमनी में ब्लास्ट होने से 7 लोगों की मौत हो गई है। मलबे में 2 दर्जन से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। 16 लोगों का गंभीर स्थिति में रक्सौल में इलाज चल रहा है.



ब्लास्ट के बाद कई मजदूर दबे मलबे में 

 ईंट-भट्टा में आग लगाने के दौरान चिमनी में विस्फोट हो गया। इससे 7 मजदूरों की मौत हो गई और 12 मजदूर घायल भी बताए जा रहे हैं. इसमें चिमनी मालिक भी शामिल है। सूचना है कि ब्लास्ट के बाद मलबे में कई मजदूर दब गए।


मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, पुलिस और 10 एंबुलेंस 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस की टीम और एंबुलेंस की करीब दस गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. घायल को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.


50 लोग हादसे के वक्त थे मौजूद , पीएम मोदी ने जताया दुःख

घायलों का एसआरपी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा कि जिस वक्त ब्लास्ट हुआ उस वक्त चिमनी के पास करीब 50 लोग थे. इससे मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। ट्विटर पर एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा, "मोतिहारी में एक ईंट भट्ठे में हुए हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। PMNRF की तरफ से 2 लाख प्रत्येक मृतक के परिजनों को दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे."



Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c