Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 11:16 AM

Breaking News:

तोड़ा पुराना रिकॉर्ड 8 साल छात्र शिवांश ने 18 मिनट में पार की यमुना, शिवांश तैर गया यमुना नदी: टैगोर पब्लिक स्कूल का छात्र !

प्रयागराज में टैगोर पब्लिक स्कूल के कक्षा दो के छात्र शिवांश मोहिले ने तैराकी में नया रिकार्ड बनाया है। केवल 8 साल के शिवांश ने पूरी यमुना नदी (250 मीटर) महज 18 मिनट में पार कर अपने प्रशिक्षकों को भी चौंका दिया है।

आराध्या ने 22 मिनट का बनाया था रिकॉर्ड

जून के प्रथम सप्ताह में आराध्या श्रीवास्तव ने 22 मिनट में यमुना नदी पारकर जो रिकॉर्ड बनाया था उसे प्रशांत माेहिले ने तोड़ दिया है। अपने आयु वर्ग के अन्य लड़कों की तुलना में कम समय में नदी पार करने के उनके प्रयासों की सराहना हो रही है। शिवांश टैगोर पब्लिक स्कूल में कक्षा 2 छात्र है। वह प्रयागराज के मीरापुर सिंधु सागर घाट से तैरकर यमुना के दूसरे छोर तक पहुंचा था। प्रशिक्षक, त्रिभुवन निषाद ने दैनिक भास्कर को बताया कि सिर्फ 18 मिनट में यमुना नदी पार करना वो भी केवल 8 साल की उम्र में आसान नहीं है। बच्चे ने यह रिकार्ड बनाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।

सुबह 6 बजे ककरहा घाट पर शुरू किया था तैरना

मालवीय नगर के रहने वाली विकास के पुत्र शिवांश ने सुबह छह बजे ककरहा घाट से तैरना शुरू किया था। 6 बजकर 18 मिनट पर शिवांश यमुना नदी के दूसरे छोर पर पहुंच गया था। कुछ महीने के प्रशिक्षण के बाद से शिवांश ने यह मुकाम हासिल किया है। प्रशिक्षक त्रिभुवन निषाद ने बताया कि हमारे क्लब में कई बच्चे तैराकी सीखने आते हैं। हम उन्हें एक माह के प्रशिक्षण में ही तैराकी की सभी बारीकियां सिखा देते हैं।

पहले लहरों से डरते थे अब हो गई है दोस्ती

शिवांश के प्रशिक्षक त्रिभुवन ने बताया कि पहले शिवांस यमुना की लहरों से डरता था पर अब वह बिंदास होकर तैरता है। उसे डर नहीं लगता। अब वह नियमित रूप से तैराकी करता है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c