Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 12:04 PM

Breaking News:

25 हजार में दलाल बना रहे फर्जी रिपोर्ट! प्रयागराज में सीटी स्कैन रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा: जूनियर डॉक्टरों ने प्राचार्य से की शिकायत...



प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में सीटी स्कैन रिपोर्ट के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है. जहां अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों के फर्जी हस्ताक्षर कर दलाल 25 हजार रुपये वसूल रहे हैं। मामला तब सामने आया जब 15 दिन पहले पुलिस रिपोर्ट की पुष्टि के लिए एसआरएन अस्पताल पहुंची। जहां जांच में पता चला कि रिपोर्ट में दर्ज सीरियल नंबर फर्जी है।


अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने की शिकायत


मामले में जूनियर डॉक्टरों ने प्राचार्य व रेडियो डायग्नोसिस विभाग के अध्यक्ष से शिकायत की है. उन्होंने बताया कि ''उनके नाम से सीटी स्कैन की फर्जी रिपोर्ट बनाई जा रही है. उस पर उनके फर्जी हस्ताक्षर भी किए जा रहे हैं। जिस पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है। बता दें कि जूनियर डॉक्टरों ने 19 दिसंबर 2022 व 12 मई 2023 को लिखित शिकायत की है। इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज व अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।



फर्जी रिपोर्ट के चलते किसी बेगुनाह पर कार्रवाई हो सकती है

जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि फर्जी रिपोर्ट दूसरे पक्ष को आसानी से कई धाराओं में फंसा सकती है। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर कॉलेज प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि एक पकड़ा गया है, जल्द कार्रवाई की जाएगी


दैनिक भास्कर से बात करते हुए मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा, 'फर्जी सीटी स्कैन रिपोर्ट तैयार किए जाने की खबर मिली है. इसमें एक शख्स ऐसा भी पकड़ा गया है जो बाहरी है। इससे पहले वह अस्पताल में ट्रेनिंग भी करते थे। जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाएगा।"

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c