मण्डलायुक्त एवं आईजी ने हण्डिया थाने में पहुंचकर सुनी जन समस्यायें, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 29 May, 2022 19:17
- 2844
मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल एवं आईजी डाॅ0 राकेश कुमार सिंह शनिवार को समाधान दिवस के अवसर हण्डिया थाने में पहुंचकर लोगो की समस्याओं को सुना। उन्होंने पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को संयुक्त टीम बनाकर तथा मौके पर जाकर दोनों पक्षों को सुनते हुए शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने थाने में आने वाले लोगो से अच्छा व्यवहार किए जाने तथा उनकी समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुनते हुए नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से शिकायतों का निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया। थाना परिसर में साफ-सफाई की भी समुचित व्यवस्था बनाये रखने एवं निष्प्रयोज्य वाहनों के नीलाम किए जाने की कार्यवाही किए जाने का भी निर्देश दिया।
Comments