Amrit Bharat Logo

Monday 07 Jul 2025 19:47 PM

Breaking News:

"इस बदन पर तिरंगा कफन चाहिए ....नहीं रहीं पूर्वांचल महिला समाज कल्याण संघ दिल्ली की अध्यक्षा डॉक्टर सुभद्रा !




नई दिल्ली।  प्रख्यात समाज सेविका व साहित्यकार डॉक्टर सुभद्रा अध्यक्षा पूर्वांचल महिला समाज कल्याण संघ दिल्ली ,अब हमारे बीच  नहीं रहीं,  40 वें वार्षिक समारोह मनाने के उपरांत अचानक  उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहाँ  25  जनवरी 2023 को 03  बजकर 30  मिनट पर उनका देहांत हो गया ! 


पूर्वांचल महिला समाज कल्याण संघ की अध्यक्षा डॉ सुभद्रा पिछले 40 वर्षों से भारत मां की आरती व तिरंगे की पूजा करने में अपना जीवन व्यतीत कर दिया इसी संदर्भ में दिनांक 22 जनवरी 2023 को शास्त्री पार्क में माननीय डीएम महोदया  की प्रतिनिधि द्वारा मिशन तिरंगा के 40 वें वार्षिक उत्सव के मनाने के तत्काल बाद ही अस्वस्थ होकर कहा कि मां मैं अब तुम्हे देश के हवाले करने जा रही हूं, तबीयत खराब होने के कारण उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया ,जहां 25 जनवरी 2023 को ब्रह्म मुहूर्त मेला में उन्होंने इस दुनिया से विदा ली.

भारत मां की आरती तिरंगे की पूजा करने में अपना जीवन व्यतीत कर दिया इसी संदर्भ में दिनांक 22 जनवरी 2023 को शास्त्री पार्क में माननीय डीएम महोदया के प्रतिनिधि द्वारा तिरंगा के 40 वें वार्षिक उत्सव के मनाने के तत्काल बाद ही स्वस्थ होकर कहा कि मां अब तुम्हें देश के हवाले करने जा रही हूं तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां 25 जनवरी 2023 को ब्रह्म मुहूर्त मेला में उन्होंने इस दुनिया से विदा ली

इस दुख की बेला में माननीया  डीएम महोदया  द्वारा खेद  प्रकट  करते हुए स्वर्गीय सुभद्रा जी के बारे में कहा गया कि देश की इस बहादुर बेटी ने तिरंगे की सेवा के लिए जो अपना पूरा जीवन व्यतीत कर दिया वह सराहनीय है देश में आज तक किसी भी संस्था द्वारा मां भारती की तिरंगे की पूजा इस तरह से नहीं की गई जो स्वर्गीय सुभद्रा द्वारा की गई !


देहत्याग से  पहले स्वर्गीय सुभद्रा के  यही शब्द है कि मैंने तिरंगे की पूजा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और जीवन की इस अंतिम घड़ी में मैंने यही जाना है कि मानवता हर धर्म से परे है और जाते-जाते उन्होंने यही कहा कि


          "तूने जो भी दिया वह बहुत कुछ दिया

           बस वतन पर फनां हों, यह फन चाहिए।

            मां शहादत हम देंगे ,तेरे ही लिए।

            इस बदन पर तिरंगा कफन चाहिए।।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *