Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 10:14 AM

Breaking News:

'एक करोड़ दो...नहीं तो पूर्णिया छोड़ दो', रंगदारी मामले में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज!

पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीते पप्पू यादव के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सोमवार (10 जून) को मुफस्सिल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। रंगदारी मामले में फर्नीचर व्यवसायी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


आवेदन में कहा गया है कि 2 अप्रैल 2021 को राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने 10 लाख रुपए रंगदारी टैक्स की मांग की थी। इसके अलावा यह भी आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2023 में दुर्गा पूजा के दौरान 15 लाख रुपए और दो सोफा सेट की मांग के साथ मोबाइल और व्हाट्सएप कॉल पर धमकी और गाली-गलौज की गई।


पप्पू यादव के सहयोगी का भी नाम शिकायत में 


फर्नीचर व्यवसायी ने लिखित आवेदन में कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी सांसद राजीव रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव के खास अमित यादव ने फोन किया था। 5 अप्रैल 2024 को उनके मोबाइल पर करीब 10 से 15 कॉल करके पप्पू यादव के आवास अर्जुन भवन पर बुलाया गया. साथ ही 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. फर्नीचर व्यवसायी ने यह भी कहा है कि 4 जून को अमित यादव ने फिर से उन्हें मोबाइल पर धमकी दी. कहा गया कि उन्हें पांच साल तक पूर्णिया में रहना है और एक करोड़ रुपये नहीं देने पर पूर्णिया छोड़कर चले जाने और जान से मारने की धमकी दी. पप्पू यादव और अमित यादव दोनों के खिलाफ केस दर्ज दूसरी ओर फर्नीचर व्यवसायी की शिकायत के आधार पर पूर्णिया के मुफस्सिल थाने में सांसद पप्पू यादव और अमित यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मुफस्सिल थाने में कांड संख्या 93/2024 धारा-385/504/506/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस पूरे मामले पर सांसद पप्पू यादव की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c