Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 12:05 PM

Breaking News:

युवाओं के लिए सुनहरा ! मौका सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए सरकार ने इन पदों पर निकाली बंपर भर्ती!



  प्रयागराज: अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती परीक्षा-2023 का नोटिफिकेशन मंगलवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है.


आवेदन प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक चलेगी। उसके बाद परीक्षा प्रक्रिया शुरू होगी। इस पद पर चयन के लिए तीन परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. प्रतियोगी छात्र 10 साल से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे. सचिवालय, यूपीपीएससी और राजस्व परिषद में एपीएस की 328 रिक्तियां हैं। इस पर भर्ती के लिए प्रतियोगी छात्र प्रदर्शन भी कर चुके हैं।



इसमें आवेदन के लिए ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) अनिवार्य कर दिया गया है, जिनके पास ओटीआर नंबर नहीं है वे 72 घंटे के भीतर इसे प्राप्त कर सकते हैं। आयोग ने नौ महीने पहले ओटीआर सुविधा शुरू की थी, लेकिन अब तक केवल 4.37 लाख अभ्यर्थियों को ही ओटीआर नंबर मिल सका है।


आयु सीमा

एपीएस में पांच लाख या उससे अधिक आवेदन हैं, इसलिए इस महीने ओटीआर आवेदन भी बढ़ेंगे। ओटीआर नंबर और फीस जमा करने के साथ ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस पद के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है. इसमें आवेदन करने के लिए अनिवार्य योग्यता ग्रेजुएशन डिग्री के साथ शॉर्टहैंड, कंप्यूटर टाइपिंग और सर्टिफिकेट कोर्स इन कंप्यूटिंग (सीसीसी) होनी चाहिए।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c