20 वर्षों बाद लग रहा है शनि अमावस्या- स्वामी दिलीप महाराज
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 21 January, 2023 19:13
- 1658
जनवरी मास 2023 में एक साथ अद्भुत संयोग देखने को मिल रहा है ,जब मौनी अमावस्या व शनि अमावस्या एक साथ पड़ रहा है। 21जनवरी को प्रातः काल 6:17 से मौनी एवं शनि अमावस्या लग रहा है ,उक्त बातें अनंत श्री विभूषित जगतगुरु विश्वकर्मा शंकराचार्य स्वामी दिलीप योगीराज महाराज तीर्थराज प्रयाग राज अपने शिविर में कल्प वासियों को जानकारी देते हुए कहा कि इस पर्व पर मां गंगा में स्नान दानी वर्ग एवं वैदिक सनातन
धर्म के परंपरा के अनुसार
इस दिन गंगा स्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ करने के समान फल मिलता समान है। मौनी अमावस्या के दिन व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान, पुण्य तथा जाप करने चाहिए,ऐसा करने से उसके पूर्वजन्म के पाप दूर होते हैं। मान्यता है कि इस दिन पीपल के वृक्ष तथा भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करना विशेष फलदायी है। शास्त्रों के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का बहुत महत्व है। इस वर्ष मौनी अमावस्या 21 फरवरी,शनिवार को है। इस अमावस्या तिथि को 'मौनी' कहने के पीछे यह मान्यता है कि इसी पावन तिथि पर मनु ऋषि का जन्म हुआ था और मनु शब्द से इसअमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाने लगा। एक अन्य मान्यता के अनुसार इस दिन मौन रहकर ईश्वर की साधना की जाती है, इसलिए इसे मौनी अमावस्या कहते हैं। इस बार यह तिथि शनिवार को होने के कारण इसका धार्मिक और ज्योतिष महत्व और भी बढ़ जाता है।
Comments