Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 10:16 AM

Breaking News:

यूपी के मंत्री संजय निषाद की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, मंच पर गिरीं, अस्पताल में भर्ती!

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री संजय निषाद आज अपनी पत्नी के साथ निषाद समुदाय के एक कार्यक्रम में शामिल होने कानपुर पहुंचे थे। उनके साथ मंत्री की पत्नी मालती निषाद भी मौजूद थीं। इस दौरान मंच पर माल्यार्पण करते समय अचानक मंत्री संजय निषाद की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई और वह मंच पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।


मंच पर गिरते ही मंच पर अफरा-तफरी मच गई। मालती दर्द से कराहने लगीं। जिसके बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की और बेहोश हो गईं। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया और कानपुर के कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल में कार्डियोलॉजी के निदेशक और वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि संजय निषाद की पत्नी की सभी जांचें हो चुकी हैं। सभी जांचें हृदय से संबंधित हैं और उनमें उन्हें नॉन-स्पेसिफिक सीने में दर्द है। शुगर हाई है।


डॉ राकेश वर्मा ने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने और हार्ट अटैक के लक्षण देखने के बाद पता चला है कि गर्मी और उमस भी इस बीमारी की वजह हो सकती है. डॉ राकेश के मुताबिक उमस लगातार बढ़ रही है और ऐसे में कई बार तबीयत ऐसे ही बिगड़ जाती है. हालांकि मंत्री की पत्नी की सभी जांचें कराई जा चुकी हैं. डॉक्टर ने बताया कि उमस भी बीमारी की वजह हो सकती है. फिलहाल उन्हें कुछ घंटे अस्पताल में रखा जाएगा और फिर छुट्टी दे दी जाएगी. वहीं संजय निषाद अपनी पत्नी को भर्ती कराकर पार्टी के कार्यक्रम में चले गए हैं और उनका बेटा अस्पताल में कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद है.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c