Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 10:14 AM

Breaking News:

दिल्ली के ओल्ड एज केयर होम में लगी आग , 2 लोगों की मौत

दिल्ली के ओल्ड एज केयर होम में लगी आग , 2 लोगों की मौत


 दिल्ली : नए साल के पहले दिन दिल्ली के ग्रेटर कैलाश के एक ओल्ड एज केअर होम में भीषण आग लग गई। यह घटना ग्रेटर कैलाश पार्ट –2 में स्थित ओल्ड एज केअर होम में शनिवार देर रात लगी। यह आग केअर होम की दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस घटना में 11 लोगों को बचा लिया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है। सभी झुलसे हुए लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आग की सूचना दमकल विभाग को सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर दी गई। दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।


इस घटना में दो महिलाओं की मृत्यु हुई है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।दोनो महिलाओं की मौत दम घुटने के कारण हुई ।ओल्ड एज होम से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से  जितने लोगों को बचाया गया है, उनमें वरिष्ठ नागरिक और उनके अटेंडेंट शामिल हैं।



Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c