Amrit Bharat Logo

Wednesday 04 Mar 2026 1:02 AM

Breaking News:

तेलंगाना में घर में लगी आग, 2 बच्चियों समेत 6 लोगों की मौत

तेलंगाना में घर में लगी आग, 2 बच्चियों समेत 6 लोगों की मौत

तेलंगाना के मंचेरियल में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक घर में आग लग गई। आग लगने से दो बच्चियों समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। ये हादसा रामकृष्णपुर थाना क्षेत्र के वेंकटपुर गांव में हुआ है। एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है।


पड़ोसी ने दी जानकारी 

 आग लगने की जानकारी पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने बताया कि हादसे में मकान मालिक शिवय्या और उसकी पत्नी पद्मा सहित हादसे में भतीजी मोनिका और मोनिका की दो बेटी और एक रिश्तेदार की मौत हो गई।


शनिवार की रात लगी थी आग

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे पड़ोसियों ने शिवय्या के घर आग की लपटें देखी। पड़ोसी ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। आग की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग के कारण पूरा घर जलकर खाक हो गया था। 


घर के अंदर मिले 6 शव 

पुलिस ने बताया कि घर के अंदर 6 लोगों की लाश पड़ी मिली। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। आग की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c