Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 13:08 PM

Breaking News:

मेरठ में 8 साल की बच्ची की हत्या

मेरठ में 8 साल की बच्ची की हत्या

मेरठ में 8 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या, पुलिस की तफ़्तीश शुरू

मेरठ में मुंडाली थाना क्षेत्र के कुढला में 8 साल की बच्ची का शव घर के बाहर रखे पानी के ड्रम में मिला है। बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई है। शव लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे थे। डाक्टरों ने गला दबाकर हत्या करने की बात कही, जिसके बाद शव लेकर स्वजन लौट गए।



पुलिस जांच में जुटी 

कुढला गांव निवासी चांद की 8 वर्षीय बच्ची सोफिया का शव घर के बाहर रखें ड्रम में पड़ा मिला। बच्ची के गले पर हाथ के निशान थे। बच शव ड्रम में सिर के बल पड़ा था। प्रथम दृष्टयता जांच में सामने आ रहा है कि बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई है। शव को लेकर परिवार के लोग हापुड़ रोड स्थित आरएम अस्पताल पहुंचे थे। जहां पर चिकित्सकों ने बच्ची को देखकर बताया कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। डाक्टर के बताने पर परिवार के लोग शव को लेकर वापस चले गए हैं। 


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c