Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 13:09 PM

Breaking News:

मुख्य विकास अधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 03 बी0सी0 सखियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित !



उपायुक्त (स्वतः रोजगार) श्री भोलानाथ कनौजिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ‘‘वन जी0पी0 वन बी0सी0’’ योजना के अन्तर्गत जनपद में कुल चयनित प्रशिक्षित बी0सी0 सखियों में से माह जनवरी, 2023 में उत्कृष्ट कार्य किये गये 03 बी0सी0 सखियों क्रमशः श्रीमती रीना कुमारी, ग्राम पंचायत खेरूआ, विकास खण्ड सैदाबाद, श्रीमती उर्वशी देवी, ग्राम पंचायत मिश्री, विकास खण्ड धनूपुर व श्रीमती मंजू देवी, विकास खण्ड धनूपुर को मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बी0सी0 सखियों द्वारा बताया गया कि प्रतिमाह लगभग रू0 30000/-(तीस हजार) कमीशन के रूप में अर्जित किया जा रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त (स्वतः रोजगार) श्री भोलानाथ कनौजिया, जिला मिशन प्रबन्धक श्री विजय गुप्ता एवं सी0एस0सी0 से श्री विकास मिश्रा उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c