Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 14:18 PM

Breaking News:

पैसे के कारण डॉक्टर ने रोक दिया इलाज! अस्पताल में 3 साल की बच्ची की मौत पर हंगामा: गौस मेडिकेयर सेंटर का मामला!


करेली में संचालित गॉस मेडिकेयर सेंटर में 03 साल की बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान पैसे नहीं मिलने पर डॉक्टर ने इलाज बंद कर दिया. इसी लापरवाही के कारण बच्ची की मौत हो गयी. परिजनों ने बच्ची का शव वहीं रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया. पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस के आश्वासन के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ.


इसका वीडियो भी वायरल होने लगा. सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और वहां परिजनों और अस्पताल स्टाफ से हकीकत जानने की कोशिश की। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तीरथ लाल की मौजूदगी में पहुंची टीम ने अस्पताल संचालक को नोटिस देते हुए 2 दिनों के अंदर पूरी घटना की जानकारी मांगी है. यह भी निर्देश दिए गए हैं कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


 अस्पताल में भर्ती कराया गया था पेट दर्द के कारण


फूलपुर के अगहुआ गांव निवासी मो. आरिफ ने बताया कि ''उनकी 03 वर्षीय बेटी अमीना फातिमा के पेट में दर्द था. इसलिए उन्हें 31 अगस्त को गॉस मेडिकेयर सेंटर में भर्ती कराया गया था. बेटी का इलाज डॉ. फिरोज कर रहे थे। 31 अगस्त को 5 हजार रुपये जमा कराए गए। 01 सितंबर को 10 हजार रुपये जमा किये. फिर पैसों की मांग की गई तो उनके पास पैसे नहीं थे, इस पर डॉक्टर ने इलाज बंद कर दिया और उनकी बेटी की मौत हो गई. अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c