Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 13:11 PM

Breaking News:

श्री बड़े हनुमान मंदिर (बंधवा) के श्री महंत बलबीर गिरि की एस्कॉर्ट जिप्सी पलटी, चार पुलिसकर्मी घायल; वाराणसी से लौटते समय हंडिया में हुआ हादसा






महंत ने घायल जवानों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

मोपेड सवार व्यक्ति भी हुआ घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

प्रयागराज में संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर के श्री महंत बलबीर गिरि की कार के आगे चल रही एस्कॉर्ट जिप्सी हंडिया इलाके में मोपेड से टकराकर पलट गई. गुरुवार की शाम वाराणसी से लौटते समय हुए इस हादसे में जीप सवार चार पुलिसकर्मी और मोपेड सवार एक व्यक्ति भी घायल हो गये. महंत खुद घायल पुलिसकर्मियों को अपनी कार में लेकर आए और एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया।



बड़े हनुमान मंदिर के महंत एवं श्रीमठ बाघंबरी गद्दी के मठाधीश श्रीमहंत बलवीर गिरि गुरुवार को फॉर्च्यूनर कार से वाराणसी से लौट रहे थे। सुरक्षा के लिए आगे जिप्सी में पुलिस एस्कॉर्ट टीम थी।








मोपेड विपरीत दिशा से आ रही थी

शाम करीब पांच बजे हंडिया के बगहा गांव के पास मोपेड सवार एक व्यक्ति विपरीत दिशा से जिप्सी के सामने आ गया। उससे टकराने के बाद जिप्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में हेड कांस्टेबल अजय सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल अंबुज यादव और नागेंद्र कुमार घायल हो गए।


सूचना पाकर हंडिया थाने की पुलिस वहां पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पलटी जिप्सी को सीधा किया गया। गनर कांस्टेबल अजीत भारती को कोई चोट नहीं आई।


पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे

मोपेड सवार 55 वर्षीय पारसनाथ गुप्ता निवासी ग्राम मानिकपुर थाना हंडिया भी घायल हो गए। पुलिस ने उसे हंडिया कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे. प्रतिसार निरीक्षक ने घायल सिपाहियों का हाल भी देखा।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c