Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 12:18 PM

Breaking News:

पहली बार ज्योतिष की ओ.पी.डी. की योजना नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय प्रयागराज मे !






 नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय प्रयागराज के ज्योतिष, कर्मकाण्ड, वास्तुशास्त्र एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ देव नारायण पाठक 




क्यों खास है यह ओ पी डी ?

अब समस्या निदान में  रोग निदान की भी  होगी चर्चा इस ओ पी डी  में ....

 नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय प्रयागराज के ज्योतिष, कर्मकाण्ड, वास्तुशास्त्र एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ देव नारायण पाठक ने बताया कि विश्वविद्यालय में    ज्‍योतिष की ओपीडी यानी ज्‍योतिष परामर्श केंद्र खोलने की तैयारी है। ज्‍योतिष परामर्श केंद्र में कोई भी व्‍यक्ति अपनी कुंडली दिखाकर अपने खराब चल रहे ग्रहों के बारे में जानकारी लेकर उनके निदान की प्रक्रिया को समझ सकता है। इस केंद्र में सभी प्रकार की जीवन में आ रही अड़चनों के बारे में वजहों की जानकारी संबंधित को देते हुए उसके निदान के बारे में भी विशेषज्ञ ज्‍योतिषी बताएंगे। 

         एक प्रश्न के उत्तर में डॉ.पाठक ने बताया कि केंद्र में कुंडली दिखाने के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसकी 50 फीसद राशि संबंधित ज्योतिषी को  मानदेय  के रूप में दिया जाएगा जबकि शेष राशि में 25-25 फीसद शुल्क विभाग व विश्वविद्यालय कोष में जमा होंगे। इससे संस्‍था के संचालन के लिए आर्थिक मदद भी मिल सकेगी। ज्योतिष ओ.पी.डी.के लिए ख्यातिलब्ध ज्योतिर्विद आचार्य ब्रजेन्द्र मिश्र, आचार्य स्वतन्त्र कुमार शुक्ल, आचार्य हरि ओम शास्त्री, आचार्य के.के.मिश्र, आचार्य आशुका अशोक पाण्डेय,पं.विमल शर्मा तथा आचार्य अजय मिश्र आचार्य श्रीओम मिश्र और  डॉ मुकेश अग्रवाल ने अपनी सहमति प्रदान किया। 

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c