Amrit Bharat Logo

Wednesday 04 Mar 2026 0:20 AM

Breaking News:

तमिलनाडु में पटाखे की दुकान में लगी आग, 4 लोगों की मौत!

तमिलनाडु में पटाखे की दुकान में लगी आग, 4 लोगों की मौत!

तमिलनाडु के नमक्कल जिले के एक मकान में हुए विस्फोट में एक पटाखे की दुकान के मालिक और तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए। घर में से पटाखे रखे हुए थे। 


पुलिस ने बताया कि विस्फोट तड़के करीब चार बजे अचानक हुआ, जिसमें मोहनूर में एक मकान और आसपास के कुछ अन्य मकान क्षतिग्रस्त हो गए तथा चार व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दमकल की गाड़िय़ों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


अधिकारी ने कहा कि विस्फोट के चलते कुमार के पड़ोस में रहने वाली 70 वर्षीय एक महिला की भी मौत हो गई।


विस्फोट होने या मकानों को हुए नुकसान के कारण जलने या घायल होने वाले चार व्यक्तियों को इलाज के लिए नमक्कल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस अधिकारी ने किसी भी तरह की साजिश से इनकार करते हुए कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि विस्फोट बिजली के शॉर्ट-सर्किट से या फिर किसी मोमबत्ती से पटाखों में आग लगने की वजह से हुआ।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c