Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 11:15 AM

Breaking News:

हाईकोर्ट ने 619 न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला:कहा- हर हाल में 4 जुलाई तक करें चार्ज हैंड ओवर

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात कुल 619 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। उन सभी न्यायिक अधिकारियों के तबादले में कहा गया है कि इन्हें हर हाल में 4 जुलाई 2022 तक अपना चार्ज हैंड ओवर करना होगा। हाईकोर्ट द्वारा जारी तबादला की अधिसूचना में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रैंक के 285 न्यायिक अधिकारी, सिविल जज सीनियर डिविजन रैंक के 121 न्यायिक अधिकारी, सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के 213 न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिल है।

अधिसूचना इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग की तरफ से जारी की गई है। यह अधिसूचना आज 20 जून 2022 को जारी की गई है। तबादले को लेकर जारी इस अधिसूचना में कहा गया है यह आदेश न्यायिक अधिकारियों द्वारा भेजे गए प्रत्यावेदन पर विचार करने के बाद ही निर्णय लिया गया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c