Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 14:16 PM

Breaking News:

प्रयागराज में नगर निगम ने घोषित की हाउस टैक्स की दरें, जानिए कितना लगेगा शुल्क?



प्रयागराज: नगर निगम की ओर से विस्तारित क्षेत्रों के भवनों पर गृहकर की दर तय कर दी गई है. इन इलाकों में 10 पैसे से 4 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से हाउस टैक्स लगाया जाएगा. जहां नगर निगम द्वारा अभी तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करायी गयी है. वहां करीब तीन साल तक हाउस टैक्स नहीं लिया जाएगा।



नगर निगम की ओर से बुधवार को विस्तारित क्षेत्र के मकानों पर लगने वाले हाउस टैक्स की दरें प्रकाशित कर दी गई हैं। नगर निगम की ओर से वार्ड 4 निवी तालुका खुर्द, वार्ड 29 मोहब्बतगंज, वार्ड 8 तेंदुआवां में 12 मीटर से कम चौड़ी सड़क के मकानों पर 10 पैसे प्रति वर्ग फीट की दर से हाउस टैक्स लिया जाएगा।



 4 रुपये प्रति वर्ग फीट शुल्क लिया जाएगा पक्के मकानों के लिए

वहीं, वार्ड नंबर 1 महेवा में 24 मीटर से अधिक चौड़ाई वाली सड़क पर आरसीसी छत वाले पक्के मकानों के मालिकों से 4 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से गृहकर वसूला जाएगा। इसके अलावा विस्तारित क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 12 से 24 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों पर 4, 3.50, 3, 2.50 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से गृहकर लगाया जाएगा।



12 मीटर से कम चौड़ी सड़कों पर मकानों पर

12 मीटर से कम चौड़ी सड़कों पर मकानों पर 10 पैसे से 30 पैसे प्रति वर्ग फीट तक हाउस टैक्स लगाया गया है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि जिस किसी को भी हाउस टैक्स की निर्धारित दर में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिल रही है। वह आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c