Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 11:12 AM

Breaking News:

मुठ्ठीगंज एस बी आई बैंक के पास हुआ जल भराव नगर निगम की खुली पोल

प्रयागराज नगर निगम बरसात से पहले जल भराव को रोकने के लिये गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा शहर के विभिन्न जगहों के ड्रेनेज़ सिस्टम को सुधारने पर लगा हुआ है

वहीं मुट्ठीगंज एस बी आई बैंक के पास बारिश से पहले हुए जलभराव ने नगर निगम और उसके कार्यदायी संस्था की पोल खोल दी है। जहां शहर के तमाम बड़े नाला नाली की सफाई में लाखों करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं ।वही शहर के मुट्ठीगंज में हुए जलभराव ने साबित कर दिया है की गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा नाला नाली की सफाई किस स्तर पर की जा रही है कि बिना बारिश के ही जलभराव हो गया है । मुहल्ले के लोगों का कहना है कि बारिश से पहले ये हाल है तो बारिश के समय क्या हाल होगा।क्यूंकि पहले भी इस जगह पर बारिश के समय पानी भर जाता था और हम लोगों के आने जाने और रहने में कठिनाईयां होती थी।

लोगों ने यह भी कहा कि स्मार्ट सिटी घोषित होने के बाद भी हम लोगों को पहले जैसे ही परेशानी का सामना करना पड़े तो सरकार और प्रशासन स्मार्ट सिटी का प्रचार प्रशार ना करें कुछ जगहों को विकसित कर बाक़ी की जगहों को उनके पुराने हाल पर ही छोड़ देने से स्मार्ट सिटी नही होता अतः प्रशासन से मुहल्लेवासियों का अनुरोध है की तत्काल बारिश से पहले एक बार इस क्षेत्र के ड्रेनेज़ सिस्टम का निरिक्षण कराकर ठीक तरह से सफाई कराया जाये। जिससे हम मुहल्लेवासियों और प्रयागराज के अन्य लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े क्यूंकि ये प्रयागराज का बहुत भीड़ भाड़ वाली और व्यापारियों का क्षेत्र है ।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c