Amrit Bharat Logo

Sunday 20 Apr 2025 1:55 AM

Breaking News:

पुलिस आयुक्त रमित शर्मा प्रयागराज द्वारा दिनांक 26.01.2023 की रात्रि थाना शंकरगढ़ क्षेत्र के ग्राम चुन्दवा (मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित) का किया गया भ्रमण


जन प्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों के साथ की गई बैठक, समस्याओं की ली गई जानकारी

 

पुलिस सहित ग्राम स्तर के अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी भी रहे उपस्थित, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सीमावर्ती जनपदों से सम्बन्धित विकास नीतियों की दी गई जानकारी

 

अंतर्राज्यीय सीमा के क्षेत्र में की गई पैदल गश्त, पुलिस बैरियर/नाका की चेकिंग की गयी

 

पुलिस आयुक्त द्वारा अन्य पुलिस

अधिकारियों के साथ क्षेत्र में ही किया गया रात्रि प्रवास

            दिनांक 26.01.2023 की रात्रि पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा द्वारा मध्य प्रदेश राज्य की सीमा पर प्रयागराज के थाना शंकरगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम चुन्दवा स्थित पंचायत भवन में जन प्रतिनिधियों, ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों, ग्राम प्रहरी (चौकीदार), स्थानीय लोगों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं सुझावों को जाना गया। बैठक में ग्राम स्तर के अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनके द्वारा लोगों को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सीमावर्ती जनपदों से सम्बन्धित विकास नीतियों से अवगत कराया गया। बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख शंकरगढ़ श्रीमती निर्मला देवी, अध्यक्ष प्रधान संघ श्री पुष्पराज, पुलिस उपायुक्त दीपक भूकर, सहायक पुलिस आयुक्त बारा संतलाल सरोज, नायब तहसीलदार राकेश कुमार यादव, खण्ड विकास अधिकारी आर0बी0 राय, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग रवि प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

       पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस उपायुक्त बारा द्वारा पुलिस बल स्थानीय लोगों के साथ मध्य प्रदेश की सीमा वाले क्षेत्र में पैदल गश्त कर सीमावर्ती क्षेत्र के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की गई तथा अवांछनीय गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी। सीमा पर लगे पुलिस बैरियर नाकों को चेक किया गया। पुलिस आयुक्त द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम किया गया।

पुलिस आयुक्त द्वारा थाना शंकरगढ़ का किया गया आकस्मिक निरीक्षण








       पुलिस आयुक्त रमित शर्मा द्वारा आज दिनांक 27.01.2023 को प्रातः  थाना शंकरगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बीट आरक्षियों की बीट बुक, कार्यालय अभिलेखों, बंदीगृह, थाना परिसर की साफ सफाई आदि को चेक किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त द्वारा बीट आरक्षियों/महिला बीट आरक्षियों के साथ गोष्ठी कर उन्हें किये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त दीपक भूकर, सहायक पुलिस आयुक्त बारा संतलाल सरोज उपस्थित रहे।

पुलिस आयुक्त द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के सर्वांगीण सुनियोजित विकास सुदृढ़ सुरक्षा/कानून व्यवस्था के संबंध में आगामी कार्ययोजना तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गांव-गांव तक पहुंच बढ़ाकर महिलाओं को उन्हें उपलब्ध कानूनी अधिकारों, महिला सहायता हेतु जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर आदि के प्रति जागरूक किए जाने के संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दि

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *