Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 13:11 PM

Breaking News:

गिरा मरीज KGMU की तीसरी मंजिल से हुई मौत,4 दिन पहले हुआ था रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन: प्रशासन बोला- जांच कर रहे हैं मरीज कैसे गिरा?




लखनऊ के केजीएमयू में बड़ा हादसा हो गया. रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे केजीएमयू के लिंब सेंटर की तीसरी मंजिल से एक मरीज नीचे गिर गया। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. मरीज की 4 दिन पहले रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी. फिलहाल मरीज कैसे गिरा? केजीएमयू प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है.


10 दिन पहले भर्ती हुए, 4 दिन पहले ऑपरेशन हुआ

केजीएमयू प्रशासन के मुताबिक, मरीज का नाम रामवृक्ष (54) था। वह कुशीनगर के रहने वाले थे. उन्हें 10 दिन पहले लिंब सेंटर के जनरल वार्ड में भर्ती कराया गया था। कई साल पुरानी पीठ की चोट के कारण दर्द की शिकायत थी. उनका इलाज केजीएमयू में आयुष्मान योजना के तहत चल रहा था। बुधवार को उनका ऑपरेशन डॉ. शाह वलीउल्लाह ने किया।



ऑपरेशन के बाद उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। यहां करीब 40 से अधिक मरीज भर्ती हैं। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह इसी वार्ड की खिड़की से नीचे गिर गये. मरीजों ने ही उसे खून से लथपथ पड़ा देखा था. इसके बाद डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी गई.


पुलिस जांच कर रही है कि मरीज कैसे गिरा?

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि मरीजों की सूचना पर रामवृक्ष को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अब मरीज नीचे कैसे गिरा? पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c