Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 13:07 PM

Breaking News:

प्रयागराज : शाइन सिटी ग्रुप की जमीन कुर्क

प्रयागराज : शाइन सिटी ग्रुप की जमीन कुर्क

बारा तहसील अंतर्गत कांटी ग्राम सभा में शाइन सिटी ग्रुप की एक एकड़ जमीन पर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई। कंपनी निदेशक राशिद नसीम पुत्र नसीम अहमद ने 2014-15 के आसपास कांटी ग्राम सभा के रीवा रोड हाईवे से लगी कुछ बीघा जमीन का सौदा किया था। कंपनी ने एजेंटों के माध्यम से अच्छे प्रलोभन देकर लोगों के पैसे का निवेश कराया था। धीरे-धीरे किसानों को कुछ को एडवांस देकर कुछ किसानों से रजिस्ट्री कराकर लगभग 100 बीघे में शाइन सिटी का विस्तार किया था।




वादा खिलाफी का मुकदमा दर्ज 

इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर गेट आदि का निर्माण भी कराया गया था। तथा निवेश करने वालों को जल्द दो गुना रकम करने का वादा किया गया था। लेकिन वादा खिलाफी होने पर निवेशकों ने ग्रुप के निदेशक पर कई मुकदमे कराए थे। लखनऊ से लेकर प्रयागराज आदि जिलों में सौ से अधिक मुकदमे शाइन सिटी निदेशक मंडल के विरुद्ध दर्ज कराये गए हैं।


 कुर्की की कार्यवाही की गई 

गत 24 दिसंबर को पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के आदेश पर जैतपुरा वाराणसी थाने के एसआई अमित कुमार मिश्रा की अगुवाई में मौके पर आयी टीम के लेखपाल कांटी व जारी, प्रधान कांटी तथा घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया चौकी इंचार्ज ताराचंद ने कुर्की की कार्यवाही की तथा मौके पर कुर्क की गई भूमि का नंबर लिखा दर्जन भर बोर्ड लगवाए। जिसने गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत संपत्ति राज्य के पक्ष में कुर्क किया गया लिखा है।

 

कांटी लेखपाल देवी प्रसाद तिवारी ने बताया कि 81 गाटा भूमि को कुर्क किया गया है। इस कार्यवाही के बाद निवेशकों की चिंता भी बढ़ गई है। पीड़ितों में राजमणि कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, पवन कुमार, बृजेश कुमार, संतोष कुमार, पप्पू केसरवानी, अजय कुमार आदि शामिल है। 



Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c