Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 11:13 AM

Breaking News:

जिन मस्जिदों से निकले थे उपद्रवी, उनके मुतवल्ली को आरोपी बना रहे; उपद्रवियों पर लगेगा NSA:प्रयागराज हिंसा भी सोची समझी साजिश

प्रयागराज के करेली में जुमे के नमाज के बाद हुई हिंसा एक सोची-समझी साजिश थी। प्रयागराज पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस को बवाल के अंदेशे के इनपुट मिल रहे थे। जिला प्रशासन ने धर्मगुरुओं के साथ शांति व्यवस्था की बैठक की थी। पाबंद करने और बवाल के अंदेशे में रेड कार्ड भी जारी किए गए थे। इसके बाद भी हिंसा हुई। लोग और बच्चे सड़क पर पत्थर फेंकते हुए नजर आए। इनमें बड़ी संख्या में लोग मदरसों और मस्जिदों से निकलकर आए थे।

ADG प्रेम प्रकाश ने इस घटना के पीछे कई लोगों को जिम्मेदार माना है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों CAA के विरोध में मंसूर पार्क में कुछ लोग बैठे थे। उनमें सारा और AIMIM के नेता शाह आलम, महानगर अध्यक्ष का नाम आया। वहीं कम्यूनिस्टी डाक्टर आशीष मित्तल और जितने भी इस्लामिया मैनेजमेंट के प्रबंधक लोग हैं। हमारा मानना है कि ये लोग बवाल के बारे में सब जानते थे। जिन मस्जिदों से लोग निकले थे। उनके मुतवल्ली को भी बवाल करने का आरोपी माना जाएगा। NSA कार्रवाई होगी।

देर रात तक चली कार्रवाई, 36 गिरफ्तार, 1000 अज्ञात पर भी मुकदमा
पैगंबर मोहम्मद को लेकर भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान के खिलाफ प्रयागराज के खुल्दाबाद के अटाला में शुक्रवार को जुमे के नमाज के बाद उपद्रव हुआ। शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी, बमबाजी और आगजनी की। पीएसी वाहन सहित 6 से अधिक बाइक को आग के हवाले कर दिया था। इस घटना में 18 सुरक्षाकर्मी भी चोटिल हुए थे। एसएसपी, डीएम को भी चोट आईं। शुक्रवार देर रात तक पुलिस की कार्रवाई चलती रही। इस दौरान खुल्दाबाद थाने में 36 को नामजद करते हुए 1000 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c