Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 12:05 PM

Breaking News:

श्री दारागंज रामलीला कमेटी के द्वारा अलोपीबाग लीला मंचन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की हुई मांग।

श्री दारागंज रामलीला कमेटी के द्वारा अलोपीबाग लीला मंचन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की हुई मांग।

श्री दारागंज रामलीला कमेटी के द्वारा अलोपीबाग लीला मंचन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की हुई मांग। श्री दारागंज रामलीला कमेटी की एक आकस्मिक बैठक ऐतिहासिक बड़ी कोठी मे कमेटी के अध्यक्ष ,श्री कुल्लू यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें अलोपीबाग लीला ग्राउंड को अतिक्रमण से मुक्त कराने की सर्व सम्मत से मांग हुई ।एवं सर्व सम्मत से यह निर्णय हुआ कि उक्त संदर्भ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ,के साथ जिलाधिकारी प्रयागराज तक मांग पहुंचाई जाएगी ।जिससे दशहरे से पूर्व उक्त कब्जा की गई जमीन को खाली कराया जा सके। अंत में अध्यक्ष श्री कुल्लू यादव ने कहा कि दारागंज रामलीला कमेटी के बहुत सारे आयोजन इसी ग्राउंड पर होते हैं आजादी के पूर्व से हमारी कमेटी यहां पर आयोजन करती चली आ रही है। जिसके अंतर्गत मां काली का रौद्र प्रदर्शन के साथ कटरा रामलीला कमेटी एवं श्री दारागंज रामलीला कमेटी का संयुक्त रावण दहन, आदि आयोजन वहां पर होते हैं। जगह न होने के कारण दोनों कमेटियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही हजारों की पब्लिक वहां पर उपस्थित रहती है। अगर छोटी सी कोई दुर्घटना हो जाए तो वहां पर भगदड़ की स्थिति हो सकती है। इसलिए संबंधित शासन प्रशासन हमारे रिकॉर्ड को देख ले और जितनी भूमि हमारी कमेटी की है उसको कब्जे से मुक्त कराएं। अन्यथा रामलीला कमेटी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। उक्त बैठक में संरक्षक श्री ध्रुव नारायण शुक्ला, श्री मधु चकाहा, श्री किशन चौरसिया, कोषाध्यक्ष मुन्ना आजाद, अरविंद पांडे, हीरालाल यादव, ओम प्रकाश चौधरी, अशोक निषाद उर्फ राजू पत्रकार, विजय सोनकर ,पंडित सियाराम शास्त्री, मीडिया प्रभारी तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया, पवन यादव ,भोंदू यादव ,पचू यादव ,अंकित पांडे, महेंद्र यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c