Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 11:15 AM

Breaking News:

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा स्वतंत्र देव सिंह ने ! यूपी में इन 4 नामों की चर्चा तेज....

स्वतंत्र देव सिंह ने इस्तीफा दिया स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वतंत्र देव सिंह ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा दे दिया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल 16 जुलाई को समाप्त हो गया था। अब यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा जोरों पर है। इसी कड़ी में कई दिग्गज नेताओं के नाम के कयास लगाए जा रहे हैं.


यूपी के अगले बीजेपी अध्यक्ष कौन हैं?


सूत्रों के मुताबिक आने वाले दो-तीन दिनों में बीजेपी के नए अध्यक्ष का भी ऐलान हो जाएगा. स्वतंत्र देव सिंह योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री होने के साथ-साथ वे विधान परिषद के नेता भी हैं। इससे पहले विधान परिषद के नेता पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा थे। यूपी में बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा यह अभी तय नहीं है।


स्वतंत्रदेव सिंह नए अध्यक्ष के चुने जाने तक प्रभारी रहेंगे

स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को जेपी नड्डा से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा। नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति तक प्रदेश अध्यक्ष का प्रभार स्वतंत्र सिंह के पास रहेगा। स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मिली फॉर्च्यूनर कार भी लौटा दी है। चित्रकूट में 29 से 31 तक होने वाले प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में स्वतंत्र देव सिंह भी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहेंगे.


इन नामों की चर्चा तेज


जल्द ही यूपी को बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा. सूत्रों की माने तो पार्टी में यूपी सरकार के दो मंत्रियों, एक केंद्र सरकार के मंत्री और दो ब्राह्मण चेहरों के नाम पर नए अध्यक्ष को लेकर मंथन चल रहा है. बीएल वर्मा और भूपेंद्र चौधरी प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। ब्राह्मण चेहरों की दौड़ में दिनेश शर्मा और सुब्रत पाठक का भी नाम है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c