Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 12:19 PM

Breaking News:

15 लाख कर्जा लेकर हम दे देते यदि थोड़ा टाइम मिलता तो , किडनैपिंग के बाद मारे गए शुभ के पिता रो -रोकर कह रहे थे !


थाना शंकरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस आयुक्त द्वारा दी गई बाइट



रीवा के जंगल में बुलाया,15 लाख रुपए लेकर, फिर लाश मिली

15 लाख  कर्जा लेकर हम दे देते यदि थोड़ा टाइम मिलता तो , किडनैपिंग के बाद मारे गए शुभ के पिता रो -रोकर कह रहे थे ! 





 रीवा के जंगल में बुलाया,15 लाख रुपए लेकर, फिर लाश मिली

शनिवार शाम को कारोबारी के बेटे  का अपहरण हो गया। करीब 5 घंटे बाद पिता के मोबाइल पर बदमाशों की एक कॉल आई। इसमें कहा गया कि 15 लाख रुपए लेकर रीवा के डभौरा  के जंगल में आओ...नहीं तो तुम्हारे बेटे को गोली मार देंगे। पिता ने यह सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नंबर सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू की। हालांकि, पुलिस किडनैपर्स तक पहुंचे इससे पहले ही रविवार सुबह 8 बजे के करीब बच्चे की लाश जंगल में मिल गई।


बच्चे का शव मिलने के करीब 4 घंटे बाद प्रयागराज कमिश्ननर रमित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि बच्चे की किडनैपिंग करने वाले बदमाशों से शंकरगढ़ बरगढ़ के जंगल में पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें दो किडनैपर्स को गोली लगी है। वहीं, एनकाउंटर में एक सिपाही को भी बुलेट लगी है। कमिश्ननर ने बताया कि आरोपी बच्चे के परिवार को जानते थे। आरोपी का भाई लोकनाथ बच्चे के पिता का ट्रक चलाता था।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c