बढ़ सकती हैं मुश्किलें अमर गिरि की :महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामला,सीबीआई की मांग पर कोर्ट ने जारी किया वारंट!
- Posted By: Admin
- कमाल है यूपी पुलिस !
- Updated: 11 October, 2023 17:25
- 2896
महंत नरेंद्र गिरि फाइल फोटो
प्रयागराज. श्री मठ बाघंबरी गद्दी के महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या मामले में वादी अमर गिरि एक बार फिर 10 अक्टूबर की निर्धारित तारीख पर अदालत में उपस्थित नहीं हुए। महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या मामले की सुनवाई जिला जज संतोष राय की अदालत में चल रही है.
अभियोजन पक्ष ने मुकदमे के पहले गवाह अमर गिरि की लगातार अनुपस्थिति पर विरोध जताया. कोर्ट को सीबीआई के विशेष वकील ने बताया कि अमर गिरि पिछले कई तिथियों से कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे हैं.
कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
अमर गिरि इस मुकदमे के एकमात्र वादी हैं और अभी तक वादी मुकदमे का पूरा बयान दर्ज नहीं कराया गया है। दूसरे गवाह का पूरा बयान दर्ज हुए बिना उसकी गवाही आगे नहीं बढ़ सकती. अमर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाये.
अभियोजन पक्ष की अर्जी को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने अमर गिरि के खिलाफ वारंट जारी करने का आदेश जारी कर दिया. अब मामले की सुनवाई 3 नवंबर को होगी.
Comments