Amrit Bharat Logo

Monday 15 Jun 2026 20:30 PM

Breaking News:

बदायूं में सरसों के खेत में मिला नाबालिक लड़की का शव

बदायूं में सरसों के खेत में मिला नाबालिक लड़की का शव

यूपी के बदायूं जिले में एक किशोरी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कछला क्षेत्र के सावंती नगला गांव से किशोरी चार दिन से लापता थी। चार दिन बाद गांव के समीप सरसों के खेत में उसकी लाश मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।


 पंजाब का रहने वाला है परिवार

सावंती नगला में मुख्तार का परिवार रहता है। वह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। 2017 से परिवार के साथ सावंती नगला में रह रहा हैं। यहां पर खेतीबाड़ी से ही परिवार का पालन पोषण होता है। लोगों ने बताया कि मुख्तार की बेटी चार दिन से लापता थी। हरलीन कौर की उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है। शनिवार को गांव के पास सरसों के खेत में उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मुख्तार ने किसी से कोई रंजिश होने की बात से इनकार किया है। 



Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c