Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 10:16 AM

Breaking News:

सेक्स रैकेट पर हंगामा हुआ लेकिन कार्रवाई नहीं हुई; एसीपी ने सही जानकारी दी


 

 प्रयागराज के हंडिया तहसील के एक गांव में कुछ लोगों ने झाड़-फूंक के चक्कर में सेक्स रैकेट का शोर मचा दिया. महिला के बयान से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसे सेक्स रैकेट से जोड़ा जा रहा है. हालांकि, पुलिस ने इसे पूरी तरह से निराधार बताया है।


बताया गया है कि हंडिया थाना क्षेत्र के भीटी गांव स्थित एक घर में कुछ महिलाएं और पुरुष मौजूद थे. किसी बात पर उनके बीच विवाद हो गया तो हंगामा शुरू हो गया। खबर मिलते ही हंडिया पुलिस वहां पहुंच गई। जांच के दौरान घर के अंदर नींबू, फूल और अन्य सामान मिला।

सेक्स रैकेट का शोर मचा दिया लोगों ने

जांच के दौरान पता चला कि एक व्यक्ति झाड़-फूंक कर रहा था. फिर वहां मौजूद तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को पकड़कर थाने लाया गया और पूछताछ की गई। इसी बीच कुछ लोगों ने गांव में सेक्स रैकेट का शोर मचाते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।

एसीपी हंडिया सुधीर कुमार का कहना है कि सेक्स रैकेट की बात पूरी तरह गलत है। झाड़-फूंक करने के आरोप में तीन युवकों का चालान कर दिया गया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c