Amrit Bharat Logo

Thursday 29 Oct 2026 10:13 AM

Breaking News:

फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर की गयी फायरिंग

फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर की गयी फायरिंग

प्रयागराज, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा हुआ. यहां स्टूडेंट्स फीस में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान गार्ड ने छात्रों पर कई राउंड फायरिंग कर दी. इससे यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है. विश्वविद्यालय परिसर में तनावपूर्ण स्थिति है.


यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी गार्ड ने कई राउंड फायरिंग की है. मारपीट में कई छात्रों को चोट आई है. हालांकि किसी को गोली नहीं लगी है. बताया जा रहा है कि हंगामा लगातार जारी है. वहीं, पुलिस मौके पर पहुंच गई है. बता दें कि बीते दिन भी इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों की फीस बढ़ोतरी को लेकर पुलिस से तीखी झड़प हो गई थी. इस दौरान यूनिवर्सिटी कैंपस में अफरा-तफरी मच गई थी.

दरअसल, उस समय आंदोलन कर रहे कुछ छात्रों ने भू समाधी लेने का ऐलान किया था. उसके बाद भू समाधि लेने की कोशिश करते छात्रों को पुलिस ने जबरन हटाना शुरू कर दिया था. देखते ही देखते छात्रों और पुलिसकर्मियों में झड़प हो गई और धक्का-मुक्की भी की गई थी.





Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c