अतीक के शूटर के खिलाफ दाखिल होगी चार्जशीट, वांटेड आबिद प्रधान, आसिफ मल्ली की तलाश तेज!
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 12 September, 2023 19:24
- 2342
अतीक के शूटर फरहान के खिलाफ दाखिल होगी चार्जशीट.
प्रयागराज. चित्रकूट जेल में बंद कुख्यात अपराधी फरहान के खिलाफ जल्द ही आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। इसके लिए पुलिस की ओर से तैयारी की जा रही है. वहीं, मामले में वांछित आबिद प्रधान और आसिफ मल्ली समेत अन्य की तलाश तेज कर दी गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके करीबियों के ठिकानों पर भी छापेमारी कर सुराग जुटाये जा रहे हैं. तीनों माफिया अतीक के खास गुर्गे हैं। फरहान के खिलाफ धूमनगंज और पुरामुफ्ती थाने में मुकदमे दर्ज हैं।
धूमनगंज निवासी अशरफ सिद्दीकी का आरोप है कि वह अकेले अब्बा को देखने झलवा होते हुए अपने पैतृक गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में बच्चा मुंशी का बेटा आबिद प्रधान अपने भतीजे व अन्य लोगों के साथ आया। उन्होंने उसे कार से उतारकर हथियार दिखाया और गाली-गलौज करने लगे। आबिद ने कहा कि इतना पैसा कमा रहे हो, कुछ हमें भी दे दो। जब उन्होंने जेल में बंद फरहान से बात की तो उसने अशरफ को गाली देते हुए कहा कि अगर 15 दिन के अंदर 50 लाख रुपये नहीं दिए तो पूरा परिवार जिंदा नहीं बचेगा.
Comments