Amrit Bharat Logo

Saturday 31 Oct 2026 11:05 AM

Breaking News:

जब चौक उठे ईडी वाले ! नेशनल हेराल्ड केस : ED ने राहुल गांधी से कंपनी के लेन-देन पर किया सवाल....

National Herald Case: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लगातार तीसरे दिन नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की. ईडी ने राहुल से बुधवार को 8 घंटे पूछताछ की. जांच एजेंसी ने इस दौरान राहुल गांधी से एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) और उसकी मालिकाना हक रखने वाली कंपनी यंग इंडियन से जुड़े फैसलों में उनकी भूमिका के बारे में पूछा. 

राहुल गांधी ने लिया मोतीलाल वोरा का नाम

राहुल गांधी से जब कंपनी के लेन-देन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मोतीलाल वोरा ये काम देखा करते थे. बता दें कि मोतीलाल वोरा पार्टी के कोषाध्यक्ष थे. मोतीलाल वोरा की मौत दिसंबर 2020 में हो गई थी. इस मामले में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ऑस्कर फ़र्नांडिस, मोतीलाल वोरा, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे आरोपी हैं.  

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c