Amrit Bharat Logo

Thursday 30 Jul 2026 18:00 PM

Breaking News:

क्रिकेटर ऋषभ पंत की गाड़ी का एक्सीडेंट, डिवाइडर से टकराई गाड़ी, आई गंभीर चोट!

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं। यह हादसा रुड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र में शुक्रवार तड़के हुआ। पंत की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। भारतीय स्टार क्रिकेटर की कुछ फोटो भी सामने आई हैं जिसमें गंभीर चोटें दिखाई दे रही हैं। पंत दिल्ली से रूड़की जा रहे थे। वह खुद गाड़ी चला रहे थे।


25 साल के ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे के बाद उनकी कार में भीषण आग लग गई, बताया जा रहा है कि कार की खिड़की तोड़कर वो बाहर निकले। हादसे के बाद पंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ पंत के पैर में गंभीर चोट आई है। उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। फिलहाल पंत को मैक्स देहरादून रेफर कर दिया गया है।


डॉक्टर ने बताया है कि पंत के पैर में गंभीर चोट आई है। शरीर पर कई जगह गंभीर जख्म हैं। फिलहाल, उनकी जांच की जा रही है।


बताया जाता है कि कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां के लोगों ने 108 की मदद से ऋषभ पंत को अस्पताल भेजा। पहले से ही अनफिट चल रहे पंत को बीसीसीआई ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) बेंगलुरु में रिपोर्ट करने को कहा था।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c