Amrit Bharat Logo

Monday 14 Apr 2025 11:35 AM

Breaking News:

रंगे हाथों पकड़ा थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने, रेस्टोरेन्ट की आड़ में हुक्काबार चलाने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से हुक्काबार में प्रयोग होने वाले सामान बरामद!


                                                                प्रतीक फोटो 



PRAYAGRAJ थाना सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा दिनांक 29.11.2023 को मुखबिर की सूचना पर फ्लैमी रेस्टोरेन्ट में रेस्टोरेन्ट संचालन की आड़ में अवैध रूप से चलाये जा रहे हुक्का बार में सम्मिलित अभियुक्तों 1.भैरवलाल उर्फ आदित्य सरोज पुत्र राधेश्याम निवासी दुवकी खुर्द थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज, 2.अवनीश कुमार पाल उर्फ छोटू पाल पुत्र जोखूलाल पाल निवासी दुवकी खुर्द थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज, 3.मो0 अमन पुत्र मो0 तारिक निवासी-95के./9के./1 नईम चौराहा चकिया थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज को फ्लैमी रेस्टोरेन्ट थाना क्षेत्र सिविल लाइन्स से गिरफ्तार कर कब्जे से 08 हुक्का सेट मय पाइप व चिलम, 04 फ्लेवर के डिब्बे खुले हुये, 24 तम्बाकू के पैकेट, 01 कोयला/चारकोल पैकेट खुला व 6 पैकेट बन्द, 01 चारकोल रखने का चिमटा, 04 पैकेट फिल्टर पाइप व 11 हुक्का का पाइप बरामद किये गये । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना सिविल लाइन्स पर मु0अ0सं0-428/2023 धारा-4/20/21 सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1.भैरवलाल उर्फ आदित्य सरोज पुत्र राधेश्याम निवासी दुवकी खुर्द थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज उम्र करीब 38 वर्ष।

2.अवनीश कुमार पाल उर्फ छोटू पाल पुत्र जोखूलाल पाल निवासी दुवकी खुर्द थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज उम्र करीब 33 वर्ष।

3.मो0 अमन पुत्र मो0 तारिक निवासी-95के./9के./1 नईम चौराहा चकिया थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज उम्र करीब 23 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-

08 हुक्का सेट मय पाइप व चिलम, 04 फ्लेवर के डिब्बे खुले हुये, 24 तम्बाकू के पैकेट, 01 कोयला/चारकोल खुला व 6 पैकेट, 01 चारकोल रखने का चिमटा, 04 पैकेट फिल्टर पाइप व 11 हुक्का का पाइप।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0-428/2023 धारा-4/20/21 सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1.म0उ0नि0 जय अम्बिका पासवान, चौकी प्रभारी लोकसेवा आयोग, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज।

2.उ0नि0 दीपक कुमार, चौकी प्रभारी थार्नहिल, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज।

3.म0उ0नि0 सुमन यादव, थाना सिविल लाइन्स कमि0 प्रयागराज।

4.का0 बैजनाथ सरोज, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज।

5.का0 अश्वनी यादव, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज।

6.का0 रिन्कू कुमार, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज।

7.म0का0 पूजा देवी, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *