Amrit Bharat Logo

Friday 30 Oct 2026 15:19 PM

Breaking News:

टारगेट किलिंग के खौफ के बीच कश्मीर के इस मंदिर में जुटे हजारों कश्मीरी पंडित, जानें वजह.....!

खीर भवानी कश्मीरी पंडितों की कुल देवी मानी जाती हैं जिनकी वहां बहुत मान्यता है. ज्येष्ठ अष्टमी कश्मीरी पंडित भाइयों और बहनों के लिए अत्यधिक धार्मिक महत्व रखती है. वर्षों से खीर भवानी मेला कश्मीर में सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक बना हुआ 

कश्मीर में टारगेट किलिंग के खौफ के बीच ज्येष्ठ अष्टमी के पर लगभग 18,000 कश्मीरी पंडितों और श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध माता खीर भवानी मंदिर में दर्शन किए. हर साल, इस शुभ दिन पर तुलमुल्ला, गांदरबल में माता खीर भवानी मंदिर में खीर भवानी मेला आयोजित किया जाता है और जम्मू और कश्मीर के विभिन्न भागों से श्रद्धालु यहां पवित्र मंदिर में दर्शन करने आते हैं.

मनोज सिन्हा ने की मेले की मॉनीटरिंग

खीर भवानी कश्मीरी पंडितों की कुल देवी मानी जाती हैं जिनकी वहां बहुत मान्यता है. ज्येष्ठ अष्टमी कश्मीरी पंडित भाइयों और बहनों के लिए अत्यधिक धार्मिक महत्व रखती है. वर्षों से खीर भवानी मेला कश्मीर में सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक बना हुआ है. इस आयोजन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे और खुद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसकी मॉनीटरिंग की. शाम की आरती में लगभग 2,500 कश्मीरी पंडित भक्तों ने भाग लिया. एक पवित्र झरने के ऊपर बने माता खीर भवानी मंदिर की धार्मिक पवित्रता का दुनिया भर के कश्मीर पंडित भक्तों के बीच एक विशेष आध्यात्मिक महत्व है.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c