Amrit Bharat Logo

Friday 30 Oct 2026 14:35 PM

Breaking News:

मां की मौत के सदमे को नहीं झेल पाया बेटा, गमगीन होकर 1.3 करोड़ की BMW का किया ऐसा हाल

मां का सबके जीवन में बहुत ही अहम किरदार होता है. ऐसे में किसी भी बेटे (Son) के लिए उसकी मां की मौत (Mother's Death) का सदमा झेलना आसान नहीं होगा. ऐसे ही एक दुख में डूबे बेटे ने 1.3 करोड़ की BMW को नदी में फेंक दिया.

एक बेटे ने अपनी मां को खो देने के गम में एक ऐसा कदम उठा लिया है जिसकी उम्मीद कर पाना मुश्किल है. दरअसल पुलिस (Police) के मुताबिक इस बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. मांड्या जिले के श्रीरंगपटना में बीएमडब्यू (BMW) के डूब जाने की खबर मिली है.

क्या है पूरा मामला?

ये हैरान कर देने वाला मामला कर्नाटक (Karnataka) का है. एक शख्स ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार को नदी में डुबा दिया. स्थानीय लोगों ने इस बात की खबर पुलिस को दी. पुलिस का कहना है कि इस कार का मालिक बेंगलुरु (Bangalore) के महालक्ष्मी लेआउट में रहता है.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c