Amrit Bharat Logo

Friday 30 Oct 2026 14:26 PM

Breaking News:

जनपद मे शुरू हुआ फाइलेरिया उनमुलन कार्यक्रम जनपद के 13 विकास खण्ड IDA कार्यक्रम के लिए चिन्हित!



प्रयागराज! आज दिनांक 20 दिसंबर 2023 दिन बुधवार को जनपद प्रयागराज मे फाइलेरिया उनमुलन कार्यक्रम ( IDA- 2023 ) हेतु जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर की कार्यशाला मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार मे आयोजित की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशु पांडेय जी ने किया। कार्यक्रम मे डॉ परवेज़ अख्तर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी(नोडल अधिकारी VBD) ,डॉ ऋतुराज सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ रावेन्द्र सिंह उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,अशफाक अहमद डीसीपीएम ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। नोडल अधिकारी ने सभी को प्रशिक्षण के दौरान सभी को माईक्रो प्लानिंग पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिए। 

ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम मे जनपद के समस्त विकास खण्डों से अधीक्षक सामुदायिक केंद्र,मेडिकल ऑफिसर, मलेरिया निरीक्षक, बीसीपीएम, बी पीएम, एसएलटी,को जनपद को फाइलेरिया उन्मूलन हेतु आगामी माह मे विकासखंड एवम ग्राम पंचायत स्तरीय किये जाने वाले कार्यो की जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का कार्य पार्थ संस्थान से मंडलीय समन्वयक डॉ शाश्वत त्रिपाठी , WHO से ZCW डॉ निशांत कुमार एवं पीसीआई इंडिया संस्था से जिला मोबिलाईजर समन्वयक दीपक तिवारी से द्वारा संचालित किया गया।  जिला मलेरिया अधिकारी आनंद कुमार सिंह जी द्वारा समस्त विकास खण्ड मे संक्रमित लोगों को MMDP किट के वितरण लक्ष्य को  पूर्ण करने के निर्देशित करते हुए बताया की जनपद के 13 विकास खण्ड -*धनुपुर, हंडिया,कोटवा, कोराव, प्रतापपुर,रामनगर, सैदाबाद, बहरिया, होलागढ़, कौडिहार कौन्धियारा, मेजा, एवम्ं सोराव सामुदायिक केंद्र को IDA कार्यक्रम हेतु चिन्हित किया गया है। साथ ही कार्यक्रम मे सहभागिता हेतु धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन किया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c